21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समाप

21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समाप

■21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन
■सितारगंज। राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।

मुख्य अतिथि बाल आयोग सदस्य उत्तराखंड सुमन राय , विशिष्ट मोहित खर्कवाल सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जया जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा , वार्ड सभासद चंदन श्रीवास्तव एवं सतीश उपाध्याय, भाजपा मंडल से गीता गरकोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मोहित खर्कवाल सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रदेश में चल रही में एमएसवाई 2.0 के बारे में विस्तार से बताया। संस्था प्रबंधक डॉ रेखा ने बताया उनकी संस्था का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक 50000 बालिकाओं एवं महिलाओं को कौशल एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करना। उनका स्वरोजगार करने में सहयोग करना। उन्होंने यह भी बताया छोटे छोटे उद्योग करने वाले व्यवसाय जो मैन्युफैक्चर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनकी संस्था के द्वारा जेड सर्टिफिकेट निशुल्क बनाए जाएंगे। जिससे उन्हें आगे अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रतिभागियों ने बताया कि इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण में उन्हें अपने व्यवसाय को शुरू करने एवं उसे सही रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिससे उन्हें अब अपने व्यवसाय को करने के लिए सहायता मिलेगी। जिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं उनमें से कई महिला प्रतिभागियों के अपने व्यवसाय भी शुरू करवा दिए गए हैं। जिसमें सोनम कौर, ब्यूटीफुल कौर मेक ओवर, मनीषा बोरा, मनीषा मेक ओवर, कमला, पंजाबी निवास बुटीक, रीना, आराध्या ब्यूटी पार्लर इत्यादि। सुमन राय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वार्ड एक सभासद सतीश उपाध्याय ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए डॉ रेखा से अधिक से अधिक महिला प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण देने के लिए कहा l और नगर पालिका से मिलने वाले लाभों के बारे में बताएं। इसके साथ वार्ड नंबर 6 के सभासद चंदन श्रीवास्तव ने भी नगर पालिका से छोटे व्यवसायों को होने वाले लोन के बारे में बताया। कार्यक्रम में श्रीमती पिंकी गोयल कीर्तिज्ञा ब्यूटी मार्ट से ब्यूटी पार्लर के व्यवस्था के बारे में विस्तार से प्रतिभागियों को अवगत कराया अंत में संस्था प्रबंधक डॉ रेखा ने आए हुए सभी अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page