नारद मोह की लीला से रामलीला मंचन शुरू

■नारद मोह की लीला से रामलीला मंचन शुरू ■सितारगंज। श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह और शंकर पार्वती संवाद की लीला का मंचन किया गया। श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखदेव सिंह के द्वारा किया गया।



गुरुवार को रामलीला मंचन का भव्य शुभारम्भ किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, समिति के अध्यक्ष राकेश त्यागी, महामंत्री भीमसेन गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता”सोनू, वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार मित्तल, रतन लाल गुप्ता आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित कर श्री रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया।
कथा व्यास आचार्य कैलाश चंद्र शर्मा के सुंदर कंठ की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। संचालन स्टेज सेक्रेटरी एडवोकेट अमित रस्तोगी ने किया। संस्था के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि आगामी 22 सितंबर को शहर के मुख्य मार्गो से भव्य राम बरात निकाली जाएगी तथा विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को श्री रामलीला प्रांगण में रावण और कुंभकरण के पुतले को अग्नि दी जाएगी। इस अवसर पर एमपी तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जैन, पवन अग्रवाल, भगवान सिंह भंडारी, नीरू गुप्ता, अभिषेक जैन, दीपचंद्र कौशल, बंटी कौशल, मनोज अरोरा, बिंदेश जायसवाल, नरेश ठाकुर, सत्येंद्र दिवाकर, महिपाल सिंह चौहान ,डॉ रेखा ठाकुर,वीना साहू आदि उपस्थित रहे।









