लाइब्रेरी का संचालन कर युवाओं को शीघ्र पहुंचाएं लाभ: डीएम

■लाइब्रेरी का संचालन कर युवाओं को शीघ्र पहुंचाएं लाभ: डीएम
■रूदपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा व सितारगंज में लाइब्रेरी के संचालन के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने उप जिलाधिकारी खटीमा, सितारगंज, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व कार्यदायी संस्था कृषि मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि थारू राजकीय इंटर कॉलेज व सितारगंज में लाइब्रेरी संचालित किए जाने हेतु मौके का निरीक्षण कर प्लान तैयार करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र लाइब्रेरी संचालित होने से युवाओं को उसका लाभ मिलेगा। उ कहा कि लाइब्रेरी संचालन हेतु भवन में जो भी मरम्मत आदि कार्य कराने जाने है उसे गुणवत्तापूर्ण शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए। उन्होने कहा कि लाइब्रेरी में पुस्तकें व बैठने के लिए कुर्सी आदि की उचित व्यवस्था की जाये। उन्होने कहा कि विद्यालय में जल भराव न हो इसके लिए पानी निकासी की व्यवस्था भी की जाये। उन्होने कहा कि खराब शौचालयों का मरम्मत कार्य भी करा लिया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रबंध निदेशक कृषि उत्पादन मंडी हेमंत वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि उपस्थित थे व उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी, सितारगंज रविन्द्र जुआठा वर्चुअल जुड़े थे।









