श्री सनातन धर्म मंदिर से उठाई गई श्री राम विजय ध्वज पताका।

श्री सनातन धर्म मंदिर से उठाई गई श्री राम विजय ध्वज पताका।

■श्री सनातन धर्म मंदिर से उठाई गई श्री राम विजय ध्वज पताका।

■पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने विजई पताका को रामलीला मंचन स्थल तक पहुंचाया

■सितारगंज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की विजय ध्वज पताका सनातन धर्म मंदिर से पूजा अर्चना के उपरांत नगर भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मंचन स्थल पर स्थापित की गई प्रत्येक वर्ष सितारगंज के श्री रामलीला मैदान में भव्य एवं दिव्य रामलीला का मंचन होता है जिसमें वृंदावन से आए हुए कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की लीलाओं का मंचन करते हैं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सितारगंज सनातन धर्म मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की विजय पताका को नगर में भ्रमण करने के बाद श्री राम लीला मंचन स्थल पर पूजा अर्चना कर स्थापित कर दिया गया है

सर्वप्रथम श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तजनों ने पूजा अर्चना की और श्री रामचंद्र जी की मूर्ति पर फूल मालाएं समर्पित की गई रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की मूर्ति पर अनुष्ठान कर फूल माला अर्पण की समस्त रामलीला कमेटी के साथ क्षेत्रीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी, नगर के प्रथम नागरिक सुखदेव सिंह ने विधि विधान से अनुष्ठान किया तत्पश्चात भक्त जनों के साथ नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने विजय पताका के साथ नगर भ्रमण
किया विदित हो कि 18 सितम्बर से श्री रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की लीलाओं का मंचन किया जाएगा रामलीला कमेटी के द्वारा रामलीला मंचन करने का निर्णय लिया गया था कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग व पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने पताका को श्री सनातन धर्म मंदिर सितारगंज से रामलीला मंचन स्थल तक पहुंचाया इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा भी निकाली। श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों व नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने श्री रामचरितमानस को श्री रामलीला मंचन स्थल पर शिरोधार्य कर स्थापित किया
इस मौके पर राकेश त्यागी अध्यक्ष, सोनू गुप्ता कोषाध्यक्ष, भीमसेन गर्ग महामंत्री, पवन अग्रवाल उपाध्यक्ष, सुखदेव सिंह नगर पालिका अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह चौहान, अमित रस्तोगी, मनोज अरोड़ा, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, नीरू गुप्ता,नरेश कंसल, भगवान सिंह भंडारी महेश मित्तल विन्देश जयसवाल,आदि लोग मौजूद थे

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page