खटीमा के विक्रम बनें श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बनें

खटीमा के विक्रम बनें श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बनें

■खटीमा के विक्रम बनें श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बनें

■सितारगंज। वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद ने खटीमा निवासी विक्रम सिंह को अपने श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। विक्रम की नियुक्ति पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।


वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीप नाराण सिंह की संतुति पर मझोला गांव, खटीमा निवासी विक्रम सिंह को जिला सह संयोजक मनोनीत किया है। नियुक्ति पत्र में विक्रम सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे जिला संयोजक से सामंजस्य बैठाते हुए संगठन विस्तार के लिए प्रयास करें। साथ ही उनसे श्रमिकों के कल्याण के लिए जमीनी प्रयास करने का भी आवाहन किया गया है। श्री विकल ने बताया कि यह प्रकोष्ठ देश भर में श्रमिक कल्याण को लेकर केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं का श्रमिकों को लाभ मिले, इसको लेकर काम कर रहा है। इधर, विक्रम सिंह के जिला सह संयोजक बनने पर संस्था जिलाध्यक्ष सिमरजीत सिंह, महामंत्री विनीत कुमार, जिला संयोजक दीप नारायण सिंह, कुमाऊं सह संयोजक सतीश, ओम प्रकाश, आकाश सिंह आदि ने हर्श व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page