ब्लॉक प्रमुख , बीडीसी और ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

■ब्लॉक प्रमुख , बीडीसी और ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

■सितारगंज। निर्विरोध निर्वाचित ह हुए ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, ज्येष्ठ्य उप ब्लॉक प्रमूख मीना रानी सरकार समेत 40 बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रवीद्र जुवांठा ने ब्लॉक प्रमुख उपकार सिह बलव ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मीना रानी सरकार को शपथ दिलाई। 38 बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने शपथ दिलाई। नवॅनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने दूरस्थ अंचल तक विकास कायों को पहुंचाने व केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सितारगंज ब्लॉक क्ष्त्र को आदर्श विकसिंत क्षेत्र बनाने के लिए सपने को साकार करने लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह,मण्डल अध्य्क्ष मुकेश सनवाल, पलविंदर सिंह औलख, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, सिडकुल इण्डस्ट्रीज वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, मृदुल त्रिपाठी, अमित रस्तोगी, दीपक गुप्ता, लक्खा सिह,दया नन्द तिवारी,मोहित बिष्ट,सोनू माटा, दीपांशु रावत पवन बड़सीवाल, गुरविंदर सिंह, सतीश उपाध्याय, मुकेश गर्ग, लखवीर सिंह बल, हरेंन्द्र सिंह जोगा सिंह शमशेर सिं. ग्रविंदर पाल बेंस, डॉ जोगेंद्र पाल, सुरेश सिंघल, सोनू गर्ग, सुरेश जैन मौजूद रहे।










