वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूडी का देहरादून में निधन,पत्रकारिता जगत में शोक

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूडी का देहरादून में निधन,पत्रकारिता जगत में शोक

■रूद्रपुर:- जिला मुख्यालय के पत्रकारो एवं जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने अमर उजाला उत्तराखण्ड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश खण्डूड़ी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। जिला सूचना कर्यालय में दो मिनट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस दौरान शोकसभा में ललित शर्मा, मुकेश गुप्ता, नरेन्द्र राठौर, हरविंदर सिंह चावला अमन सिंह, मनीष कुमार, अनुराग पाल, विकास कुमार, संदीप पाण्डे, अर्जुन कुमार, राजेन्द्र सिंह, विजय कुमार, प्रेम प्रकाश, अर्जून सिंह, सुमित व नारायण सिंह रावत आदि मौजूद थे।इधर सितारगंज के पत्रकारों मंडी परिसर में एकत्र होकर शोक व्यक्त किया शोक व्यक्त करने वालो में अविनाश श्रीवास्तव, नारायण सिंह रावत,हनीफ बाबा,रमेश यादव,विकास गुप्ता,इमरान अंसारी,कफील अहमद,दीपक भारद्वाज आदि शामिल रहे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page