राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी में कर्मियों ने ली शपथ

■राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी में कर्मियों ने ली शपथ
■सितारगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2025 को 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज में खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कमांडेंट 57वीं वाहिनी मनोहर लाल के निर्देशन में अधिकारियों एवं जवानों ने फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत खेलों के महत्व को समझते हुए फिट रहने और खेलों के माध्यम से समाज को जागरूक करने की शपथ ली। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत के महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। कमांडेंट ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि समाज को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। जवानों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी संकल्प लिया कि वे अपने परिवार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर दीपक सिंह जायडा, उप-कमांडेंट, अनिल कुमार यादव आदि कार्मिक उपस्थित रहे।











