एसएसबी ने महिलाओं के लिए शुरू किया सिलाई प्रशिक्षण

एसएसबी ने महिलाओं के लिए शुरू किया सिलाई प्रशिक्षण

■एसएसबी ने महिलाओं के लिए शुरू किया सिलाई प्रशिक्षण

■सितारगंज। एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत दो सप्ताह अवधि का सिलाई प्रशिक्षण एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कमांडेंट मनोहर लाल, कमांडेंट की उपस्थिति में सशस्त्र सीमा बल, 57वीं बटालियन द्वारा शुक्रवार को ग्राम नायकगोथ (भारत-नेपाल सीमा) में शुरू हुआ। साथ ही साथ पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

सिलाई प्रशिक्षण का महिला जनजाति सेवा समिति एनजीओ के सहायता से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का शुभारम्भ कमान्डेंट मनोहर लाल ने किया। उन्होंने कहा कि आज का यह क्षण सीमांत क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह दो सप्ताह का प्रशिक्षण न केवल महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करेगा, बल्कि उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में भी सहयोगी सिद्ध होगा। प्रशिक्षित महिलाएं स्वरोजगार के रूप में सिलाई का कार्य अपनाकर अपना स्वयं का सिलाई केंद्र शुरू कर सकती हैं, जिससे उन्हें दीर्घकालिक आजीविका का अवसर मिलेगा।” इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणो को सामाजिक चैतना अभियान जैसे नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ बाती पढ़ाओ अभियान, जल शक्ति अभियान इत्यादि के बारे मे जागरूक किया, साथ ही साथ कहा कि एस.एस.बी. सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर ग्रामीण उत्थान, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव और सामुदायिक विकास को और मजबूत किया जा सके। शिविर में 25 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के प्रति सक्षम बनाया जाएगा। वही डॉक्टर गुरविंदरजीत सिंह कमांडेंट पशु चिकित्सा के नेतृत्व मे पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जंहा ग्रामीणो के पशुओ हेतु नि:शुल्क जांच एवं दवाई वितरण किया गया | पशु चिकित्सा कैंप के तहत कुल 40 ग्रामीणो के 119 पशुओ का उपचार कर दवाई वितरित की गयी | पशु चिकित्सक के द्वारा क्षेत्र मे चल रहे बर्ड फ्लू के कारण उससे बचाओ के तरीको पर भी ग्रामीणो को जागरूक किया गया | आयोजन मे अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट, पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचयत सदस्य, टनकपुर, चंपावत सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, शारदा टनकपुर, ममता देवी, बीडीसी, छिन्निगोथ, टनकपुर, कंचन देवी, प्रधान नायकगोठ, राजेंद्र सिंह, समाजसेवी, नायकगोठ, सुरेश कुमार- अध्यक्ष, महिला जनजाति सेवा समिति, झनकट खटीमा बाबूलाल यादव आदि उपस्थित रहे |

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page