दीप नारायण सिंह श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

■दीप नारायण सिंह श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त
■सितारगंज। शक्तिफार्म निवासी दीप नारायण सिंह को वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद

श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। दीप के जिला संयोजक बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने शक्तिफार्म कुशमोठ निवासी दीप नारायण सिंह को संस्था के श्रमिक कल्याण प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। विकल ने बताया कि श्रमिक कल्याण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिले के श्रमिकों को लाभ दिलाने के लिए यह प्रकोष्ठ जमीनीस्तर पर काम करेगा। इधर, दीप नारायण सिंह के जिला संयोजक बनने पर संस्था जिलाध्यक्ष सिमरजीत सिंह, महामंत्री विनीत कुमार, सरफराज अंसारी, ओम प्रकाश, आकाश सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।











