राशन वितरण में महंगी दाल और मिलावटी नमक जबरन देने को शिकायत    

राशन वितरण में महंगी दाल और मिलावटी नमक जबरन देने को शिकायत    

■राशन वितरण में महंगी दाल और मिलावटी नमक जबरन देने को शिकायत   

 

■सितारगंज। शक्तिफार्म के ग्रामीणों ने राशन वितरण में जबरन और  बाजार मूल्य से महंगी दाल और मिलावटी नमक देने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। शिकायत में कहा गया है कि जनपद में मुफ्त राशन योजना के अंतर्गत गंभीर अनियमितता हो रही हैं, जो उपभोक्ता अधिकार अधिनियम और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।  पिछले कई महीनों से प्रत्येक कार्डधारक पर 80 रुपये प्रति किलोग्राम की मसूर दाल (बिना छिलके) जबरन दी जा रही है, जबकि उक्त दाल का बाज़ार मूल्य इससे कम है। प्रति माह दो किलो महंगी दाल लेना अनिवार्य किया गया है, और यदि उपभोक्ता इसे लेने से मना करता है, तो उसे अन्य राशन भी नहीं दिया जाता। यह अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आता है। वितरित किए जा रहे नमक में रेत और छोटे पत्थर जैसे कण पाए गए हैं। यह स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। नमक में संदिग्ध मिलावट एवं पैकेजिंग में उल्लिखित गुणवत्ता मानकों से निम्न गुणवत्ता का खाद्य वितरण किया जा रहा है। वितरण प्रक्रिया में क्वालिटी टेस्टिंग रिपोर्ट एवं लैब विश्लेषण की अनुपलब्धता या फर्जी रिपोर्टिंग की संभावना है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page