वकीलों ने अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज का किया गठन 

वकीलों ने अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज का किया गठन 

■बार कौंसिल को अधिवक्ताओं आधी अधूरी सूची भेजने पर नाराजगी       

■वकीलों ने अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज का किया गठन 

■सितारगंज। सिविल न्यायालय परिसर सितारगंज में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं द्वारा वार्षिक चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में बार एसोसिएशन सितारगंज का नवीनीकरण ना ही उप निबंधक फॉर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स से है और ना ही बार एसोसिएशन सितारगंज का वर्तमान में बार काउंसिल आफ उत्तराखंड से  संबंधिकरण है।

वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि संस्था का बार काउंसिल ऑफ़ उत्तराखंड से संबंधीकरण नहीं है तो बार के किसी भी सदस्य को बार काउंसिल उत्तराखंड की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अधिवक्ता रवि सक्सेना ने बताया कि बार एसोसिएशन सितारगंज पर पूर्व में भी आपत्ति लगी थी जिसका निस्तारण अभी नहीं हुआ है, और उपरोक्त आपत्ति उप जिलाधिकारी सितारगंज के न्यायालय में  विचाराधीन है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि पूर्व में मनमानी ढंग से आधे अधूरे सदस्यों की सूची बार काउंसिल आफ उत्तराखंड को भेज दी गई थी, जिस पर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तराखंड में आपत्ति दर्ज कराई गई जिसके बाद में बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा चुनाव सूची में सभी सदस्यों का नाम जोड़कर संशोधित सूची बार काउंसिल आफ उत्तराखंड को भेजने की बात कर चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था। संस्था द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के उपरोक्त आदेश का  भी पालन न करते हुए मनमाने ढंग से चुनाव कराने का एवं संपूर्ण कार्यकाल का आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत न करने के कारण बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने विधि विरुद्ध एवं स्वयं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से घोषित चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।  उपरोक्त बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरी विधिक संस्था ( अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट सितारगंज) बनाने का निर्णय लिया। जिसमें अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष,  अधिवक्ता महेंद्र चौधरी को सचिव,  मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमित रस्तोगी ने किया।  इस अवसर पर रवि सक्सेना, कमल जिंदल, भगवंत सिंह, जीएस बेदी, ललित रस्तोगी, मनोरमा गुप्ता, प्रकाश पांडे, एसके सिंह, विश्वजीत सरकार, मलकीत सिंह, पवन सिंह राणा, रमेश कांत प्रभाकर, सुरजीत सिंह, रीना, रवि कुमार सागर, रजवंत कौर, सुचित्रा मंडल, अफसर अली, पी सी ढाली, एसके सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, भगवत सिंह धपोला, संतोष भारद्वाज, सौरभ सक्सेना, फैसल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page