स्कूल से पंखे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

■स्कूल से पंखे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
■सितारगंज। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने विद्यालय से पंखे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी के सभी 08 पंखे किये बरामद किये गए हैं।

राजकीय बालिका इंटर कालेज शक्तिफार्म की प्रधानाचार्या मनीषा अग्रवाल ने कोतवाली में 11 अगस्त को तहरीर दी थी। इसमे कहा था कि अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय परिसर में बने भवनों में लगे 08 सीलिंग फैन चोरी कर लिए। पुलिस नेअज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज किया था। चुकिं अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय की सरकारी भवनों में से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी । गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व लिंक रोडों में लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन व मैनुवली सर्विलांस के माध्यम से वन शक्तिमंदिर के पास शक्तिफार्म सितारगंज से अभियुक्त अभिषेक सिकदार निवासी वार्ड न0 1 नेताजी कालोनी, शक्तिगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी के 08 सिलिंग पंखे बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमावाला में धारा-317(2) BNS की बढोत्तरी की गई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में नशे का आदी होना तथा इसी के पूर्ति के कारण छोटी-मोटी चोरियां करना बताया। पुलिस टीम में उपनि0 प्रकाश भट्ट चौकी प्रभारी शक्तिफार्म, अउनि सुरेन्द्र सिंह बोरा, कांस्टेबल भवान सिंह, हरीश कबडवाल शामिल थे।
इधर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मनीषा अग्रवाल ने पुलिस टीम आभार व्यक्त किया!











