■50 लाख के एमडीएमए के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

■50 लाख के एमडीएमए के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

■50 लाख के एमडीएमए के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
■पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता


■नानकमत्ता। पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नानकमत्ता थाना पुलिस ने अंतरराज्जीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बरामद नशे की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीम ने नानकमत्ता के साहनी नर्सरी तिराहे से एमडीएमए ड्रग्स को तैयार करने वाले गिरोह के सरगना कुणाल राम कोहली निवासी गैंडाखाली, टनकपुर को गिरफ्तार किया है। कुणाल राम नाला सोपारा ईस्ट मुंबई में कुछ दिनों रह रहा था। उसके कब्जे से 7.41 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है। टीम ने उसकी निशानदेही पर ड्रग्स को तैयार करने के लिए प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रिकर्सर कैमिकल (रॉ मैटेरियल) करीब 126 लीटर एवं 28 किलो पाउडर फार्म बरामद की है। इससे पहले चंपावत पुलिस 11 जुलाई को इस गैंग में शामिल ईशा को 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था।

●टीम में शामिल

STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –

  1. निरीक्षक पावन स्वरुप
  2. SI विपिन चंद्र जोशी
  3. SI विनोद चंद्र जोशी
  4. ASI जगवीर शरण
  5. HC मनमोहन सिंह
  6. HC महेंद्र गिरी
  7. HC किशोर कुमार
  8. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  9. आरक्षी इसरार अहमद
  10. आरक्षी मोहित जोशी
  11. आरक्षी जितेंद्र कुमार

थाना नानकमत्ता टीम
1- SI नवल किशोर
2- आरक्षी नीरज नेगी

●डीजीपी द्वारा पुलिस टीम को र 1 लाख की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page