चोरगलिया के दीपांशु बेलवाल से सिडकुल में 4 पेटी शराब बरामद

चोरगलिया के दीपांशु बेलवाल से सिडकुल में 4 पेटी शराब बरामद

■चोरगलिया के दीपांशु बेलवाल से सिडकुल में 4 पेटी शराब बरामद

■वैगन-आर कार से कर रहा था अंग्रेजी शराब की तस्करी

■सितारगंज:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी में शराब तस्करी बढ़ गई है। नैनीताल चोरगलिया का तस्कर दीपांशु बेलवाल वेगनआर कार से अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए उधम सिंह नगर की सिडकुल पुलिस चौकी क्षेत्र में दबोचा गया है। इसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।
सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक, उप निरीक्षक सुरेंद्र दानू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आधी रात को चेकिंग कर रहे थे, सिडकुल रोड के कृष्णा धर्म कांटे के पास संदीप वेगनर वहां यूके 04बी 1188 आता हुआ दिखाई दिया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर चार पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। जिनमें 192 पव्वे, मैकडॉवेल’एस सिलेक्ट व्हिस्की बरामद हुई हैं पूछताछ में आरोपी ने खुद का नाम दीपांशु बेलवाल पुत्र चंद्र दत्त निवासी ग्राम जयपुर, चोरगलिया थाना चोरगलियां बताया। पुलिस शराब तस्कर दीपांशु बेलवाल का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page