किशोरी को अगवा कर घर मे बंधक सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त आरोपी नशे की गोलियां देकर करते रहे दुष्कर्म

■किशोरी को अगवा कर घर मे बंधक सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त आरोपी नशे की गोलियां देकर करते रहे दुष्कर्म

■ सितारगंज। एक किशोरी को अगवा कर कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी किशोरी को नशे की गोलियां देकर की बार दुष्कर्म करते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीते 19 जून को नाराज होकर कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उनको सूचना मिली कि पीलीभीत जिले के अमरिया निवासी एक व्यक्ति ने उसकी बेटी को बंधक बनाया है। इसकी सूचना पर पुलिस ने बेटी को मुक्त कराया। आरोपी उनकी बेटी के साथ नशे की गोलियां देकर दुष्कर्म किया।
●एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तरफ से तहरीर आयी है पुलिस मामले की जांच कर रही !








