चंपावत का मोस्ट वांटेड नशा तस्कर गिरफ्तार,थाना लोहाघाट में दर्ज हैं तीन मुकदमे

■चंपावत का मोस्ट वांटेड नशा तस्कर गिरफ्तार
थाना लोहाघाट में दर्ज हैं तीन मुकदमे

■नानकमत्ता। जनपद चंपावत में वांछित नशा तस्कर को नानकमत्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लोहाघाट थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना अध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शनिवार शाम चौकी प्रतापपुर थाना नानकमत्ता पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मच्छी झाला डैम के पास से अभियुक्त अभिषेक ओली निवासी मीना बाजार लोहाघाट, जनपद चंपावत के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अभियुक्त अभिषेक ओली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक ओली के विरुद्ध जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट में स्मैक बरामदगी के तीन अभियोग पंजीकृत है।बरामदगी एक प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में 10 ग्राम हेरोइन 10,700 नकद दो अदद स्मार्टफोन
पुलिस टीम
उप निरीक्षक राजेंद्र पंत, चौकी प्रभारी प्रतापपुर थाना नानकमत्ता, हेड कॉन्स्टेबल भगवान राम, कॉन्स्टेबल श्याम थापा , राजकुंवर!








