प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार पर आपत्ति, शिकायत

प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार पर आपत्ति, शिकायत

■प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार पर आपत्ति, शिकायत


■सितारगंज। प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार को लेकर आपत्ति जताई गई है। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और राज्य के चुनाव आयुक्त से की गई है। शिकायत में दीप्ति का नामांकन पत्र खारिज कर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम अरविंद नगर निवासी निखिलेश घरामी ने शिकायत में कहा है कि गांव की निवर्तमान प्रधान प्रभाती बसु के देवरानी दीप्ति बसु चुनाव लड़ रही हैं। प्रभाती के पति पंकज बसु गांव में अपने को प्रधान बताकर दीप्ति का प्रचार कर रहे हैं जो चुनाव नियमावली का उल्लंघन है। शिकायत में पंकज बसु के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। कहा गया है कि अगर दीप्ति के पक्ष में उनके जेठ पंकज बसु अपने को प्रधान बताकर प्रचार करते हैं तो नामांकन पत्र निरस्त किया जाए।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page