ड्रग इंस्पेक्टर ने तिवारी मेडिकल स्टोर से पकड़ी नशे की दवाएं

■ ड्रग इंस्पेक्टर ने तिवारी मेडिकल स्टोर से पकड़ी नशे की दवाएं

■नानकमत्ता। थाना नानकमत्ता पुलिस टीम व ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम ने थाना नानकमत्ता क्षेत्र के अंतर्गत नशे की गोलियां बेचने की शिकायत पर गुरुद्वारे के पास स्थित तिवारी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां नशे गोलियां पकड़ी गईं।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी मनोज तिवारी के विरुद्ध ड्रग व कॉस्मेटिक एक्ट के तहत की गई तथा दुकान को सील किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि लंबे समय से इसकी शिकायत मिल रही थी, इसको लेकर कार्रवाई की गई।








