डॉ रेखा सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित

डॉ रेखा सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित

■डॉ रेखा सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित

■सितारगंज। स्टार इंटरनेशनल होटल में प्रतिज्ञा मार्ट प्रबंधक पिंकी गोयल ने ब्यूटी एंड वेलनेस सोशल सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें मेकअप आर्टिस्ट सचिन ने मॉडल योगिता जोशी का मेकअप कर प्रशिक्षण दिया l हेयर केराटिन ट्रीटमेंट की ट्रेनिंग शिवांशु जायसवाल ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाबी शरारा फेम सॉन्ग एक्ट्रेस नीरू बोरा ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l विशेष अतिथि डॉ रेखा ठाकुर प्रबंधक राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट रहीं। नीरू बोर ने डॉ रेखा को बेस्ट सोशल वर्कर सम्मान से सम्मानित किया गया l डॉ रेखा को सम्मान महिलाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने के लिए दिया गया। वह क्षेत्र के अन्य बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अप्सरा ब्यूटी पार्लर , जानकी कोहली को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला उधम सिंह नगर के विभिन्न ब्यूटी पार्लर के प्रबंधक एवं क्षेत्र के अन्य लड़कियों एवं महिलाओं ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। यहां उषा देवी , पूजा भारती, ज्योति कश्यप, ज्योति कुमारी, दीक्षा, लक्ष्मी, मनीषा, राधा, गुंजन उपस्थित रहीं l

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page