नानकमत्ता में 9 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

नानकमत्ता में 9 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

■नानकमत्ता में 9 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार


■सितारगंज। पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से नौ ग्राम स्मैक बरामद की गई है।पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
चुनाव के दौरान अवैध नशीले पदार्थ व अवैध हथियारों तथा नगदी आदि के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गई हैं।
इसी टीम ने चेकिंग के दौरान नानकमत्ता क्षेत्र में बुधवार को ग्राम सलमता में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त
अमरकौर पत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी सलमाता थाना नानकमत्ता के कब्जे से 09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज जोशी, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश पुजारी, कॉन्स्टेबल नवीन जोशी, प्रकाश आर्य शामिल थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page