सुनवाई में देर से पहुंचीं ग्राम प्रधान प्रत्याशी, नामांकन निरस्त,नाराज समर्थकों ने सिडकुल सड़क पर लगाया जाम

■सुनवाई में देर से पहुंचीं ग्राम प्रधान प्रत्याशी, नामांकन निरस्त
■नाराज समर्थकों ने सिडकुल सड़क पर लगाया जाम


■ सितारगंज। आपत्ति की सुनवाई में लेट ग्राम सभा अरविंद नगर की प्रत्याशी प्रभाती बसु देर से पहुंचीं तो रिटर्निंग अधिकारी ने उनका पर्चा निरस्त कर दिया। गुस्साए प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने सिडकुल मार्ग में चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचीं पुलिस, चक्का जाम करने वालों की खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया। प्रभाती बसु पूर्व में भी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। उन्होंने दोबारा इसी पद के लिए नामांकन किया था। इस पर आपत्ति लगाई गई थी। बुधवार को इस पर सुनवाई होनी थी। इस बीच वह सुनवाई में देरी से पहुंचीं। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने उनका पर्चा खारिज कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। उनके समर्थकों ने सिडकुल मार्ग पर जाम लगा दिया। सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने रोड में जाम न लगने को लेकर कभी समझाया। बाद में एसएसआई विक्रम धामी ने दल बल के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। चक्का जाम के चलते करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।








