8.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्ता

■8.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

■सितारगंज। पंचायत चुनाव में अवैध शस्त्र, शराब व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले गोकुल विश्वास निवासी ग्राम निर्मलनगर, रतनफार्म नम्बर एक को वनशक्ति मंदिर के पास से गिरफ्तार कर 8.39 ग्राम अवैध (हेरोइन) स्मैक बरामद किया गया। आरोपी पर चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र भट्ट ने एफआईआर दर्ज कराई है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय समान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ व अवैध असलाहों की बिक्री /तसकरी करने वालों के विरूद्ध अभियान जारी है ।
पुलिस टीम में एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट चौकी प्रभारी शक्तिफार्म, सुरेन्द्र सिंह बोरा, भवान सिंह शामिल रहै।








