सितारगंज निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार

■सितारगंज निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर ललित मोहन जोशी को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार


■चंपावत/सितारगंज। नीति आयोग से पंजीकृत, सामाजिक सुधार और उच्च शिक्षा संस्थान धर्मार्थ ट्रस्ट एवं इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स देहरादून ने “देवभूमि राष्ट्रीय रतन पुरस्कार 2025” का आयोजन पांच जुलाई को इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स देहरादून में किया। समारोह में ललित मोहन जोशी को “तकनीकी शिक्षा में प्रतिष्ठित शिक्षक 2025” का अवार्ड 23 रिसर्च पेपर, 6 पेटेंट एवं 3 पुस्तकों के लेखन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में योगदान देने पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया। नवंबर 2023 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ललित मोहन जोशी को पुरस्कृत किया था। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें विभिन्न अवार्ड समारोह संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।








