रोडवेज बस की टक्कर से बेटे की मौत पिता, गंभीर घायल

रोडवेज बस की टक्कर से बेटे की मौत पिता, गंभीर घायल

■रोडवेज बस की टक्कर से बेटे की मौत पिता, गंभीर घायल

■सितारगंज। रोडवेज बस की टक्कर से बेटे की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस में रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है,तुर्का तिसौर निवासी 55 वर्षीय जसवंत सिंह अपने बेटे 26 वर्षीय रामनिवास के साथ बाइक से कनपुरा मटिया गया था। दोनों बाइक से वहां से शुक्रवार को लौट रहे थे। इस बीच खटीमा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने तुर्का तिसौर के पास हाईवे पार करते समय उनको टक्कर मार दी। मौके पर ही रामनिवास की मौत हो गई। जबकि जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page