प्रशिक्षण का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

प्रशिक्षण का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

■प्रशिक्षण का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

■सितारगंज। अनुसूचित जाति के युवक एवं युवतियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्घाटन सितारगंज नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रेखा ठाकुर ने की। अतिथियों के द्वारा दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । संस्था के प्रतिनिधियों ने बुके देकर और शाल ओढ़ाकर नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया । कार्यक्रम में चयनित। 120 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा कल्याण एवं प्रसाद विभाग पीआरडी की ओर से चलाया जा रहा है l इसमें सहयोगी संस्था इन्फो इंटरनेशनल है। प्रशिक्षण स्थल राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सितारगंज में कौशल विकास प्रशिक्षण को कराया जाएगा l डॉ रेखा ने बताया ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को रोजगार से जोड़ने में भी सहयोग किया जाएगा। कौशल विकास प्रशिक्षण सिलाई , ब्यूटी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के क्षेत्र में दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने डॉ रेखा के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और नगर में समूह बनाकर कार्य करने की सलाह दी l नगर पालिका अध्यक्ष का अनुसूचित जाति सभी आए हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी l डॉ रेखा ने बताया यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो माह का है जिसमें कौशल विकास, इंग्लिश कम्युनिकेशन, मार्केटिंग एवं एडवर्टाइजमेंट की शिक्षा भी दी जायेगी। कार्यक्रम में वार्ड छह के सभासद चंदन श्रीवास्तव, केएस सावंत, बीओ पीआरडी मुकेश गौर , महेंद्र राणा, पंकज कन्याल आदि रहे। केएस सावंत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया। डीआर रेखा ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त अधिकारियों को धन्यवाद दिया l कार्यक्रम में सुलोचना रावत, नरेश ठाकुर, सत्येंद्र, विशाल श्रीवास्तव, महिपाल, राजकुमार ठाकुर, रजत कुमार , माया, विशाल श्रीवास्तव, आरती उषा देवी क्षमा , रागनी देवी इत्यादि लोग मौजूद हैं

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page