खटीमा दुग्ध संघ के पदाधिकारियों ने सिक्किम में लिया प्रशिक्षण

खटीमा दुग्ध संघ के पदाधिकारियों ने सिक्किम में लिया प्रशिक्षण

■खटीमा दुग्ध संघ के पदाधिकारियों ने सिक्किम में लिया प्रशिक्षण

■सितारगंज। ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ खटीमा के सदस्यों और पदाधिकारियों ने आंचल की ओर से सिक्किम में सिक्किम मिल्क यूनियन में प्रशिक्षण लिया। सिक्किम सरकार के उपक्रम में प्रशिक्षण से दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ खटीमा आंचल को फायदा होगा। प्रशिक्षण 10 से 14 जून के बीच चलेगा। सिक्किम राज्य सरकार के मिल्क यूनियन के एमडी तथा सीनियर प्रोफेसर ने दुग्ध संघ को आगे कैसे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। इसमें पशुपालन की तरीके अधिक दुग्ध उत्पादन, बाजार की उपलब्धता और शुद्ध दूध का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। इसमें दुग्ध संघ खटीमा की चेयरमैन प्रभा रावत, डायरेक्टर नवनीत चौहान, इंद्र मेहता, चंद्रशेखर द्विवेदी, दुग्ध संघ के जीएम राजेश मेहता, डॉ सतीश दुबे, नामित डायरेक्टर राजकुमार के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page