स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार


■नानकमतता पुलिस ने48.5 ग्रामसैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक की कार भी सील की है बहीं आरोपियों पांच कारतूस भी बरामद हुए। गुरुवार शाम एस आई संजय कुमार,नवीन जोशी, विद्यारानी ने नगला चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर भाग गया। टीम ने थाने में फोन कर पुलिस टीम को बुलाकर व कार का पीछा किया। चालक कार लेकर नगला की तरफ भाग गया। दूसरी टीम में शामिल एसआई मनोज जोशी, जगदीश पुजारी, शुभम सैनी ने गलियों में अपना वाहन लगाकर उसे रोक लिया।कार में एक व्यक्ति और दो महिलाएं निकलकर भागने का प्रयस करने लगीं। तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी गोविन्दर सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी. नगला के पास सें 18.5 ग्राम, राजविन्दर कौर से 15.5 ग्राम, विमला कौर ‘पास से 14.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा व उसके भाई पलविन्दर सिंह उर्फ पप्पू से खरीद कर लाते हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुक्खा झनकट में मिला था, उसी से स्मैक खरीदी समैक को लाकर सथानीय लोगों को पुड़़िया बनाकर बेच देते हैं।पुलिस नशे तस्करी के लिए प्रयु्त गोवन्दर सिंह की कार को भी सीज कर दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत ‘पेश किया गया।









