सितारगंज के की वार्डों में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए पानी के नमूने

सितारगंज के की वार्डों में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए पानी के नमूने

■सितारगंज के की वार्डों में फैला डायरिया,

■स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए पानी के नमूने,

■लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की दी सलाह

■सितारगंज। सितारगंज के कई वार्डों में डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की वार्डों का दौरा किया। टीम ने 15 स्थानों से जल संस्थान की ओर से आपूर्ति किये जाने वाले पानी के नमूने लिए। मंगलवार को डायरिया होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय डॉ कुलदीप सिंह यादव व अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड जल संस्थान अजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम पहुंची। नगर के प्रभावित क्षेत्रों इस्लाम नगर, वार्ड एक, वार्ड तीन व वार्ड चार में उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति एवं पेयजल गुणवत्ता की जांच की गई। संयुक्त टीम ने वार्ड एक, वार्ड तीन और वार्ड चार में पेयजल उपभोक्ताओं के व्यक्तिगत पेयजल लाईन (15 एम.एम.) की जांच की। मरम्मत किये गये पेयजल संयोजनों की पुष्टि भी की गई। टीम द्वारा उक्त क्षेत्रों में 15 स्थलों पर 6 पेयजल में बैक्टीरियल डिस्इन्फेक्शन की ओटी टेस्ट के माध्यम से क्लोरीनेशन की जांच की गई, जिसमें उक्त स्थलों पर क्लोरीनेशन युक्त स्वच्छ पेयजलापूर्ति होती मिली। समस्त स्थलों पर पेयजल में मानकानुसार क्लोरीन पायी गई। स्थानीय निवासियों ने टीम को अवगत कराया गया कि वर्तमान में उन्हे स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। टीम द्वारा समस्त स्थानीय निवासियों से यह अपील की गयी है कि किसी भी प्रकार की लीकेज या गन्दा पानी आने पर तत्काल विभागीय कॉल सेन्टर 18001804100 अथवा सहायक अभियन्ता कार्यालय, जल संस्थान पर शिकायत दर्ज करायें, जिस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग द्वारा नगर में फैल रहे डायरिया के सन्दर्भ में खान-पान को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page