हाथी दांत तस्कर के अन्तर्राज्यीय गिरोह को किया बेनकाब।

हाथी दांत तस्कर के अन्तर्राज्यीय गिरोह को किया बेनकाब।

■हाथी दांत तस्कर के अन्तर्राज्यीय गिरोह को किया बेनकाब।
■उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र से हाथी दांत के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।।
■वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ व वन रेंज खटीमा तथा फारेस्ट सुरक्षा दल ने 02 हाथी दांत बरामद किया


-नारायण सिंह रावत-

■खटीमा। उत्तराखण्ड एसटीएफ व वन रेंज खटीमा तथा फारेस्ट सुरक्षा दल की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र से एक अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर दो हाथी दांत बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था।
        एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया गया कि एसटीएफ ने वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एक वन्यजीव तस्कर को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया है। तस्कर का लम्बे समय से उत्तराखण्ड-उ0प्र0 सीमावर्ती जनपदों तथा नेपाल में वन्यजीव अंगों की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ को मिल रहा था। जिस पर एसटीएफ की एक टीम को लगाया गया। खटीमा क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर एसटीएफ टीम ने फारेस्ट रेंज टीम ने कार्रवाई की। यहां एक वन्यजीव तस्कर को दो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया। इस हाथी का शिकार कब कहाँ किस जंगल में किस तरह किया गया, इस संबंध में जानकारी की जा रही है । हाथी जिसे वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध खटीमा छेत्र में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
   
     एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड (0135-2656202) से सम्पर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी  वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी, ताकि सीधे-साधे व बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त
उत्तम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी नागवनाथ थाना खटीमा।

बरामदगी का विवरण
   02 हाथी दांत  जिनकी लंबाई  व मध्य  गोलाई क्रमशः
15cm x 11cm व  10.5 cm x 10cm  व एक मोटर साइकिल नंबर UK 06 Y 8347

एसटीएफ टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप
एसआई विपिन जोशी, विनोद जोशी
मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, महेन्द्र कुमार, किशोर गिरी, आरक्षी इसरार, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी जीतेन्द्र कुमार, आरक्षी मोहित वन विभाग की टीम रेंजर नविन रैखवाल, धन सिंह अधिकारी, दिनेश चंद्र पंत, निर्मल रावत, भूपाल सिंह जीना!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page