अपर बैगुल फीडर में पानी को रोकने की उठाई मांग

अपर बैगुल फीडर में पानी को रोकने की उठाई मांग

■अपर बैगुल फीडर में पानी को रोकने की उठाई मांग

■सितारगंज। किसानों ने बैगुल जलाशय से निकलने वाली अपर बैगुल फीडर में छोड़े गए पानी को रोकने की मांग को लेकर एसडीएम रविंद्र जुवांठा, सिचांई विभाग के ईई आनंद सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा है।
शनिवार को दिए ज्ञापन में गांव नकटपुरा, सरकड़ा, हल्दूआ, साबेपुर और बिथा अकबर की किसानों ने बताया कि उक्त गांव से बैगुल जलाशय की अपर बैगुल फीडर निकलती है। इन दिनों विभाग ने उसमें पानी छोड़ा है।
अपर बैगुल फीडर में छोड़े गए पानी को रोक लिया जाए ताकि भीषण गर्मी में उनकी धान की फसल को पानी मिल सकें। उनका कहना है कि फसल की बुवाई के समय उन्हें पानी की आवश्यकता होती है। यदि अभी पानी नहीं रोका गया तो बुवाई के समय उन्हें पानी की कमी हो जाएगी। जिससे उनके फसलें खराब भी हो सकती है। वहां निर्मल सिंह खलोंन चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, विक्रम सिंह, रंजीत सिंह, परमन सिंह, यमीन, सरफराज सहित अन्य उपस्थित थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page