व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर सांकेतिक बंद

व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर सांकेतिक बंद

व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर सांकेतिक बंद
■दोनों व्यापार मंडल ने संयुक्त की दुकानें बंद


■सितारगंज:- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान के बाद सितारगंज के समस्त व्यापारियों ने एक घंटा अपने प्रतिष्ठान बंद रख मैन चौराहे पर दो मिनिट का मौन रख देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू भाई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी। देवभूमि व्यापार मंडल जिला महामंत्री महेश मित्तल ने कहा कि नीटू भाई ने एक सफल अध्यक्ष की भूमिका को हमेशा निभाया,
व्यापारी हितों के संघर्ष और समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहना उनकी कुशलता को दर्शाता था, वो आज हमारे बीच नहीं हैं परन्तु उनके योगदान को व्यापारी वर्ग हमेशा याद रखेगा।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष भीमसेन गर्ग ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि हमेशा दोनों व्यापार मंडल ने मिलकर एकजुट होकर संघर्ष किया,जिसमें नीटू भाई का सहयोग स्मरणीय रहेगा।शोक प्रकट करने वालों में जिला उपाध्यक्ष राजेश जिंदल,अध्यक्ष सोनू गर्ग,देवभूमि युवा अध्यक्ष संदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल,राकेश मित्तल,कशिश अरोरा,सुभाष बजाज,मांगे राम गर्ग,सतीश गोयल,पवन अग्रवाल,
अंकुर गर्ग,योगेंद्र बंसल, सन्नी सलूजा,अजय गुप्ता,सौरभ अरोरा,सतीश सिंघल,नितिन अरोरा आदि शामिल हैं!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page