युवक ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, लगाई आग, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

युवक ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, लगाई आग, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

■युवक ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, लगाई आग, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

■सितारगंज। एक युवक ने महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उसके घर में आग लगा दी। इससे उसके घर में रखी नकदी, गृहस्थी का सामान और जेवर जलकर राख हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर के वार्ड नंबर छह निवासी लक्ष्मी राठौर पत्नी ज्ञानी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार अमरिया में रहता है। वह सितारगंज में अकेले रहती है और मालपुरी स्थित कंपनी में काम करती है।
एक मई की रात करीब ग्यारह बजे नानकमत्ता के गांव बिचुवा निवासी युवक उसके घर में घुस गया। उसने घर की एक दीवार, टॉयलेट सीट, अलमारी सहित घर-गृहस्ती का सामान तोड़ दिया। उसने समान में आग लगा दी। वहीं, उसके इस कृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
महिला ने बताया कि वह पहले युवक के घर के पड़ोस में रहती थी। इस बीच दोनों की बातचीत हुई थी। युवक महिला पर बदनियत रखता था। आते-जाते उससे छेड़खानी करता था। वह महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे तंग होकर वह सितारगंज के वार्ड नंबर छह में आकर रहने लगी, लेकिन युवक ने उसका यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। युवक उसे आए दिन परेशान करने लगा। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने उसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर पहले उसके घर में तोड़ फोड़ की। फिर, उसके घर आग लगा दी।
इससे घर में रखी पंद्रह हजार की नकदी, अलमारी, साड़ी, कपड़े, गैस सिलेंडर, चांदी की पायल, सोने की बाली सहित घर-गृहस्ती का सभी सामान जलकर राख हो गया। वही मामले में महिला ने युवक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। पुलिस केस दर्ज कर लिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page