भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा और पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा और पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम

■भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा और पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम

■राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

■सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में विभागीय परिषद शिक्षा शास्त्र एवं अंग्रेजी के तहत रंगोली, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का शीर्षक “लैंगिक असमानता एवं महिला सशक्तिकरण ” था। कार्यक्रम में कला , विज्ञान और वाणिज्य संकाय के 100 से अधिक छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्णा सिंह परिहार, द्वितीय स्थान सौरभ भट्ट, तृतीय स्थान विक्रांत तिवारी ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सुहानी ने प्रथम,द्वितीय स्थान पारुल जायसवाल, तृतीय स्थान निभा कुमारी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर रेनू रानी बंसल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाशास्त्र विभाग प्रभारी डाँ दीक्षा खम्पा द्वारा किया गया। डा दीक्षा खम्पा ने कहा कि लैंगिक समानता से ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है।डॉ अभिमन्यु ने कहा कि भारत तेजी के साथ लैंगिक समानता की ओर बढ़ रहा है।डॉ संजय टम्टा ने कहा लैंगिक समानता व महिलाओं के विकास के लिए संविधान का सही कार्यान्वयन को सर्वप्रमुख बताया तथा देश के विकास के लिए उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। डॉ प्रज्ञा सिन्हा ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने में लैंगिक असमानता बहुत ज्यादा है। प्राचार्य डॉक्टर रेनू रानी बंसल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया । उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की सराहना की। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉक्टर राजविंदर कौर, डॉ दुर्गा तिवारी और डॉक्टर सोहनी रहे । इस अवसर पर डॉ विमला सिंह,डॉ संजय टम्टा,डॉ दीपा मखोलिया, डा अमिमन्यु, डॉ शोभा पांडे डॉ गरिमा जोशी, डॉ सोहनी मौजुद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page