अभिविन्यास कार्यक्रम में रेड क्रॉस का महत्व बताया

अभिविन्यास कार्यक्रम में रेड क्रॉस का महत्व बताया

■अभिविन्यास कार्यक्रम में रेड क्रॉस का महत्व बताया

■सितारगंज। यूथ रेड क्रॉस यूनिट का एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित महाविद्यालय सितारगंज की यूथ रेड क्रॉस इकाई की ओर से अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिट की सह प्रभारी डॉ गरिमा जोशी ने रेड क्रॉस की महत्ता क़ो बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रेनू रानी बंसल ने मदर टेरेसा के कार्यों  को याद किया। साथ ही स्वयंसेवकों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया । रेड क्रॉस प्रभारी डॉ सुधा पाल ,यूनिट सदस्य डॉ प्रज्ञा सिन्हा और डॉ प्रकाश चन्द्र ने रेड क्रॉस के उद्येश्यों के बारे में बताया ।

कार्यक्रम में डॉ राजविन्दर कौर ,डॉ एम सी आर्या,डॉ दुर्गा तिवारी ,डॉ सोहणी, डॉ. अमित लटवाल सहित रेड क्रॉस यूनिट  के 30 से अधिक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page