यूसीमास परीक्षा में मुदित बने माड्यूल चैंपियन

■यूसीमास परीक्षा में मुदित बने माड्यूल चैंपियन


■रूदपुर/पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में यूसीमास उत्तराखंड द्वारा आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता रविवार को हुई। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 600 छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में किया किया गया। जिसमें बच्चों को र्दा श्रेणियों – विजुअल (दृश्य) और लिसनिंग (श्रवण) के माध्यम से परीक्षा सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली।छात्रों को 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने होंगे, जो उनकी एकाग्रता, तीव्रता और गणनात्मक क्षमता का परीक्षण किया गया।

इस प्रतियोगिता में 5 से 13 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। यूसीमास उत्तराखंड के निदेशक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि
प्रतियोगिता में 600+ छात्र, 1000 से अधिक अभिभावक, 50 से अधिक शिक्षक, और 100 से अधिक स्वयंसेवक राज्य भर से जुड़े।पुरस्कार वितरण समारोह डॉ. रतन सिंह ऑडिटोरियम किया गया। विजेता बच्चों को डॉ. ए. एस. जीना (प्रोफेसर एवं डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. जे. एल. सिंह (प्रोफेसर एवं प्रमुख, पशु चिकित्सा विभाग)
डॉ. रंजन श्रीवास्तव (प्रोफेसर, पुष्पकला एवं संयंत्र ऊतक संवर्धन विभाग विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया।सितारगंज और खटीमा यूसीमास के डायरेक्टर हर्षित पांडे और दीपाली पांडे ने बताया कि इस दौरान मॉड्यूल चैंपियन मुदित राठी, चैंपियन लक्ष्य सिंह अधिकारी, रहे। जबकि रनरअप खुशदीप कौर, हिमाद्रि जोशी, श्रेया विश्वकर्मा, बुशरा तनवीर, मितांश तिवारी, यशमीत कौर, अर्पित कुमार, मनसीरत कौर, प्रभलीन कौर, गुरवंश सिंह, अद्विक गोयल, गुरकरन सिंह, दक्ष मित्तल, अद्विका यादव, अनुप्रिया त्रिपाठी, प्रगति गुप्ता, आश्रित कौर, सरगुन कौर, संदीप राउत रहे। मेरिट में दर्शित पाण्डे, मयंक राणा, आरव सैनी, जय ग्रोवर, देवेश कुमार सिंह, अमनदीप कौर, शिवांगी राणा, धान्या अग्रवाल, वान्या रौतेला, दिव्यांशी कार्की, कुमुद सिंह, अगमवीर सिंह, आयुष्मान जोशी, लावेनिया शर्मा, आइरिस श्रीवास्तव, जबकि पार्टिसिपेट में राजकरन सिंह, मायरा जोशी, अनिकेत चौधरी, फरिहा बदर, अदीब मियां रहे।








