आबकारी विभाग ने नष्ट की कच्ची शराब की छह भट्टियां

■आबकारी विभाग ने नष्ट की कच्ची शराब की छह भट्टियां


■खटीमा। आबकारी विभाग ने खटीमा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान ग्राम विचुवा और अलावर्दी में छह कच्ची शराब की भट्टियां नष्ट की गईं। टीम ने छापा मारा तो जंगल मे नाले के किनारे शराब की भट्टियां जल रही थीं। यहां 29 ड्रमों में लगभग 4500 किग्रा लहन बरामद किया गया। जिसे टीम ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा तीन रबर के ट्यूब में 90 लीटर शराब बरामद की गई। तस्कर मौके से फरार हो गए। टीम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक लालूराम रानं, जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, दीपक चंद्र, पंकज जोशी आदि रहे।








