अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन, ताबातोड़ एक्शन से शराब माफियाओं में हड़कंप

■नानकमत्ता:-उत्तराखण्ड नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर एन0आर0 जोशी जी के निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण व बिकी के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र-02 खटीमा टीम द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में बारकी डांडी गांव के चेकिंग अभियान चलाया,तलाशी के दौरान एक अज्ञात अभियोग में लगभग 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी

तथा एक अन्य अभियोग में अभियुक्त शंकर तोमर पुत्र कालीचरण तोमर निवासी. खेत लसपडाखाम खटीमा को 20 पाउच में लगभग 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया
गया आबकारी टीम आबकारी निरीक्षक लालू राम राणा, उप आबकारी
निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चन्द्र व पंकज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page