अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई के लिए घेरी कोतवाली

अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई के लिए घेरी कोतवाली

■अधिवक्ता से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई के लिए घेरी कोतवाली

■सितारगंज। अधिवक्ता हरीश शर्मा के साथ अभद्रता किए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज ने मुकदमा कर लिया है। अधिवक्ताओं ने शनिवार को कोतवाली पुलिस का घेराव कर कहा कि जांच बिना किसी दबाव के की जाए अगर निष्पक्ष जांच नहीं की जाएगी तो एकजुट होकर उसका विरोध करेंगे।


23 मार्च को एडवोकेट हरीश शर्मा अपनी पुत्री के साथ खटीमा रोड स्थित स्मार्ट पॉइंट मॉल में सामान खरीदने के लिए गए थे और उन्होंने सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन पेमेंट की थी। इसको लेकर स्मार्ट प्वाइंट के कर्मचारियों ने अधिवक्ता हरीश शर्मा तथा उनकी पुत्री के साथ अभद्रता की गई थी। इसकी शिकायत थाना सितारगंज में दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच किए जाने की बात कही है। अधिवक्ताओं ने पुलिस से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करने की बात कही।
यहां अध्यक्ष दयानंद सिंह सचिव महेंद्र चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, हरीश शर्मा, अजय सिंह, एसके त्रिपाठी, रवि सक्सेना, मोहम्मद हनीफ, रमेश कांत प्रभाकर, रवि सागर, मनोरमा गुप्ता, राजवंत कौर, उर्मिला शर्मा, रेचल, परविंदर कौर, मोहम्मद फैसल, फहीम पटौदी, पुरुषोत्तम, मंगल सिंह राणा, राहुल भारद्वाज, गोविंद कुमार, सपन सरकार, हरीश भट्ट उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page