भारत विकास परिसर के अमित अध्यक्ष, मनीष सचिव निर्वाचित

■भारत विकास परिसर के अमित अध्यक्ष, मनीष सचिव निर्वाचित

■सितारगंज। भारत विकास परिषद शाखा सितारगंज की कार्यकारिणी का गठन हुआ। अमित गोयल अध्यक्ष, मनीष मित्तल सचिव व हिमांशु सिंघल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शुक्रवार की सायं नगर के होटल में आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी केत्री सचिव राजेंद्र गुप्ता व प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल की देख रेख में चुना प्रक्रिया सम्पन्न हुईं। तीनों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुए। सर्वसम्मति से तीनों पदाधिकारियों का चयन हुआ। प्रियंका सिडाना को महिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। यहां अजीत सिंह रोशन, पवन बड़सीवाल, राजू हरियाणवी, सुरेश कुमार जैन, अनंत प्रकाश शुक्ला, मुनेश्वर मंडल, भारत भूषण जिंदल, राकेश त्यागी, दु्ेश मोहन, महेश मित्तल, विजय गर्ग, राहुल अग्रवाल, सीमा गोयल, सीमा सिंघल, संगीता मित्तल, कोमल मित्तल, निधि शुक्ला, अजय अग्रवाल मौजूद रहे।









