महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन

■महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन

■सितारगंज। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) ने महिलाओं के प्रति अपराधों में पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने, अपराधों पर रोक लगाने और प्रदेश सरकार द्वारा शराब की नई दुकानों को बनाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देते हुए ऐपवा संयोजक अनिता अन्ना ने कहा कि उधम सिंह नगर में आए दिन यौन उत्पीड़न की घटना सुनने को मिलती है।इन अपराधों के पीछे कई सामाजिक और व्यवस्थागत कारण हैं। हाल ही में राज्य में नई शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप नशे की लत और उससे जुड़े अपराधों में वृद्धि देखी जा रही है। शराब का सेवन न केवल घरेलू हिंसा को बढ़ावा देता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं, महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाओं के बढ़ने में भी योगदान देता है। हमारा मानना है कि शराब की इन दुकानों को बंद करना, न केवल अपराधों को कम करने में सहायक होगा। सरकार हर साल सैकड़ों सरकारी स्कूलों को बंद करवाकर नयी शराब की दुकाने खुलवाने का जनविरोधी काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से ऐपवा ने महिलाओं के प्रति होने वाले यौन उत्पीड़न और भेदभाव पर रोक लगाने, त्वरित कार्यवाही करने, पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने, नयी दुकानों का आवंटन रद्द करने आदि मांग की है।इस दौरान अनिता अन्ना , तारी जोशी,ज्योति चंद, रवींद्र कुमार , धर्मानंद जोशी, मौजूद थे।









