बहुउद्देश्यीय शिविर में अफसरों ने सुनीं लोगों की

बहुउद्देश्यीय शिविर में अफसरों ने सुनीं लोगों की

■बहुउद्देश्यीय शिविर में अफसरों ने सुनीं लोगों की

■समस्याएं धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला मैदान में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर

■सितारगंज। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर बुधवार को रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। यहां लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों ने 1510 मरीजों का परीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड बनाए गए। समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों को चेक बांटे।

और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बुधवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ दर्जा मंत्री बलराज पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,उत्तराखंड राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, तहसीलदार पूजा शर्मा, ईओ प्रतिभा कोहली,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने किया। इस दौरान रंगकर्मियों और स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शिविर में राजस्व, पशुपालन, स्वास्थ्य, नगरपालिका, समाज कल्याण, गन्ना विकास, जल संस्थान, पूर्ति विभाग समेत सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। वक्ताओं ने तीन वर्ष में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। दर्जा मंत्री बलराज पासी ने कहा कि सीएम धामी राज्य आंदोलनकारियों का सपना पूरा करने के लिए निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, अधिवक्ता अमित रस्तोगी, आदेश ठाकुर, रतनलाल गुप्ता, सतीश उपाध्याय, रवि रसतोगी,दीपक गुप्ता, सन्दीप गुप्ता”सोनू,अनिरुद्ध राय, जया जोशी, सुमन राय, विद्या अग्रवाल,जानकी कोहली,डॉ0 रेखा ठाकुर,आनंद भल्लभ जोशी,दलबीर सिंह”बिट्टू,अजय भगत राकेश त्यागी, विजय सलूजा, कुलदीप गंगवार,चमन लाल शर्मा, हर्षित पांडेय,भोला जोशी”माशूम ,शिव पाल सिंह चौहान,यूनुस शेख,खण्ड विकास अधिकारी सी0आर0 आर्य, मुख्य चिकित्सक डॉ0 कुलदीप यादव,डॉ0 रविंद्र सिंह,डॉ0 चित्रा पांडये, डॉ0 इरफान,सीडीपीओ शोभा जनोटी, गुंजिता जोशी,नेहा यादव,पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी, नेहा कुरैशी,लेखपाल अनन्त शर्मा, मामता ज्याला, अमरजीत कौर, दीपक वर्मा,लखपति दीदी पवित्रा राणा, सुनीता कश्यप,पूनम राणा आदि उपस्थित थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page