राजकीय महाविद्यालय में नाट्य कार्यशाला का समापन

राजकीय महाविद्यालय में नाट्य कार्यशाला का समापन

■राजकीय महाविद्यालय में नाट्य कार्यशाला का समापन

■सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में आठ दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन समारोह हुआ। प्रतिभागियों ने हिन्दी के कालजयी कथाकार प्रेमचंद की दो कहानियों ‘ ठाकुर का कुंआ’ तथा ‘ पंच परमेश्वर ‘ नाटक का मंचन किया गया।’ ठाकुर का कुंआ’ नाटक के मुख्य किरदारों जोखू का किरदार कृष्णा सिंह परिहार ने तथा गंगी का किरदार सुहानी ने निभाया। प्रियांशु बंसल ने ठाकुर साहब की भूमिका निभाई ।


इसी तरह ‘पंच परमेश्वर ‘ कहानी के मुख्य पात्रों जुम्मन मियां, अलगू चौधरी तथा खाला का किरदार क्रमशः सौरभ भट्ट , विक्रांत तिवारी तथा निकिता ने निभाया। आठ दिनों में रंगमंच कार्यशाला में विद्यार्थियों ने किरदारों को बखूबी निभाया। मुख्य प्रशिक्षक गणेश बलूनी और उनके सहायक अश्विनी कुमार के निर्देशन में रंगमंच की बारीकियां सीखीं। हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य पढ़ने की अभिरुचि पैदा करना तथा साहित्य की बहुत ही महत्त्वपूर्ण विधा रंगमंच से विद्यार्थियों का बेसिक परिचय कराना था। इस कार्यशाला का आयोजन हिन्दी विभाग, आई क्यू ए सी , कौशल विकास समिति तथा अजीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन की ओर से हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल ने की। प्रतिभागियों को प्राचार्य और हिन्दी विभागाध्यक्ष द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन तथा संयोजन डॉ राजविंदर कौर तथा डॉ दुर्गा तिवारी ने किया। यहां हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ विमला सिंह , डॉ जगदीपक जोशी , आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अभिमन्यु कुमार , डॉ दीपा मखौलिया , डॉ राजविंदर कौर , कौशल विकास समिति के संयोजक डॉ संजय टम्टा , डॉ दीक्षा, डॉ सुधा पाल, डॉ कमला , डॉ शोभा , डॉ कार्तिकेय , डॉ गरिमा , डॉ प्रज्ञा , डॉ प्रकाश चंद ,डॉ दुर्गा , डॉ सविता , जानकी देवी , विकास कुमार , इक़रार , द्रौपदी , सलोनी , सुहानी , गुरप्रीत सिंह ,अंकित , , दीपक , नमिता , ऋषि, सौरभ भट्ट , निशा , मुस्कान आदि उपस्थित रहे ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page