धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल, हर वायदे पर खरी उतरी सरकार

■धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

■सितारगंज। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सितारगंज और नानकमत्ता में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
सितारगंज में दर्जाधारी राज्य मंत्री बलराज पासी,हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

सजीव प्रसारण ब्लॉक मुख्यालय सितारगंज एवं प्रेम पैलेस नानकमत्ता के पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा और दर्जाधारी राज्य मंत्री दीपक मेहरा के नेतृत्व में हुआ। सितारगंज मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने कहा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर क्षेत्र में प्रदेश का विकास किया है। सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में कई पूर्व मण्डल अध्य्क्ष राकेश त्यागी वार्ड सभासद संतीश उपाध्याय, आनंद बल्लभ जोशी,सूरज नारायण,विशाल श्रीवास्तव पूर्व महिला आयोग की सदस्य जया जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान पार्वती देवी,हुनर दीदी डॉ रेखा ठाकुर,जानकी कोहली,वीना साहू,दीपा सकलानी,ममता कम्बोज व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल महामंत्री अधिवक्ता अमित रस्तोगी ने किया! तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्य कार्यक्रम 26 मार्च को होगा। इसके लिए रामलीला मैदान का चयन किया गया है। यहां पर 26 मार्च को बहुद्देश्यीय शिविर व चिकित्सा शिविर को आयोजित किए जायंगे स्वास्थ्य विभाग व सभी विभाग शिविर लगाएंगे। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सी0आरा0 आर्य,कुँवर सिंह सामन्त,कानूनगो वीरेंद्र लाल,जलसंस्थान से उज्ज्वल चौधरी, लेवर इंस्पेक्टर राजेन्द्र रावत,पवित्रा राणा,सुनीता कश्यप, पूनम राणा आदि मौजूद रहे!










