सरकार के तीन साल पूरे होने पर श्री रामलीला मैदान में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर

■सरकार के तीन साल पूरे होने पर श्री रामलीला मैदान में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर

■सितारगंज। नई मंडी सभागार में मंगलवार को तहसीलदार पूजा शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार के सफलतम 3 साल के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रीरामलीला मैदान में प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जहां चिकित्सा, पुलिस, सिंचाई, बिजली, जल, नगर पालिका, राजस्व आदि विभागों के स्टाल लगाकर जनमानस की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिविर में जनपद स्तर से नामित अधिकारी महाप्रबंधक जिला की उपस्थिति रहेगी। इस मौके पर आनंद बल्लभ भट्ट, अमित रस्तोगी, ललित सक्सेना, भोला जोशी, हर्षित पांडे, युनुस शेख, प्रभजोत सिंह, सुभाष भट्ट आदि उपस्थित रहे।









