हरियाणा के गायब व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया   

हरियाणा के गायब व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया   

■हरियाणा के गायब व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया   

               

■ नानकमत्ता। ऑपरेशन शिनाख्त टीम प्रभारी अपर उप निरीक्षक होशियार सिंह  कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने थाना नानकमत्ता क्षेत्र में अभियान ऑपरेशन शिनाख्त के तहत थाना नानकमत्ता बाजार में घूम रहे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति जो सही से बोल नहीं पा रहा था से काफी देर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम महेंद्र ग्राम चोराही का रहना बताया इंटरनेट पर  चौराही गांव के बारे में जानकारी की गई तो उक्त गांव थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा ज्ञात हुआ। थाना बिलासपुर से ग्राम चौराही के सरपंच का नंबर लिया गया। सरपंच इंदर सिंह के मोबाइल नंबर पर महेंद्र का फोटो भेजा गया तो उन्होंने की पहचान की। उन्होंने महेंद्र के पुत्र मनोज का नंबर दिया। मनोज ने बताया गया कि मेरे पिता महेंद्र सिंह जो मानसिक रूप से कमजोर हैं। दो वर्ष पहले वह घर से चले गए थे। उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महेंद्र के परिजन शुक्रवार को थाना नानकमत्ता आए और उन्हें अपने साथ ले गए। महेंद्र सिंह के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्ति किया गया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page