विकास कार्यों में गुणवत्ता खराब से नहीं करेंगे समझौता : सुमित मंडल

■विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं करेंगे समझौता : सुमित

■फोटो लाइन। शक्तिगढ़ में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल।
■शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल ने
गुणवत्ताहीन और मानक के अनुसार सड़क निर्माण न होने पर कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदारों को स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने ईओ सुनील सिंह मेहर और जेई रितिक शर्मा के साथ नगर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रवींद्रनाथ वार्ड में हो रहे सड़क निर्माण की जांच की तो पाया कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए गए मटिरियल की गुणवत्ता खराब है। यहां भी पता चला कि निर्माण कार्य
मानक के अनुसार नहीं हुआ है। इससे नाराज नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। साथ ही, उन्होंने ईओ सुनील मेहरा को गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने का आदेश दिया। संवाद









