अवैध कारोबार में लिप्त निकला नगर का व्यापारी

अवैध कारोबार में लिप्त निकला नगर का व्यापारी

■अवैध कारोबार में भी लिप्त निकला नगर का व्यापारी।

■सितारगंज। क्षेत्र के अवैध कारोबारी द्वारा व्यापार का चोला ओढ़कर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश को क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक ने नाकाम साबित कर दिया। पटवारी ने व्यापारी द्वारा किए गए मिट्टी के अवैध भंडारण का औचक निरीक्षण कर अर्थदंड लगाने के की संस्तुति कर दी है। ज्ञात हो कि राजस्व उपनिरिक्षक रमेश सिंह ने निकटवर्ती ग्राम कैथूलिया में ओचक निरीक्षण कर एक खेत मे .75 हैक्टेयर भूखण्ड में मिट्टी का अवैध भण्डारण पाया गया। जांच में उक्त भूखंड सितारगंज निवासी रामावतार गोयल पुत्र सत्य नारायण गोयल का पाया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त रामावतार द्वारा भंडारण संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किए गए। जिस पर उन्होंने मिट्टी की नपत कर अवैध भंडारण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत कर दी है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page