अत्यत दुखद- दुर्घटनाके मृतकों केअंतिमसंस्कार में नम हुई आंखे

अत्यत दुखद- दुर्घटनाके मृतकों केअंतिमसंस्कार में नम हुई आंखे

■सितारगंज। शाहजहांपुर(उत्तरप्रदेश) में हुए सड़क हादसे में सितारगंज के दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों को शनिवार को अश्रुूर्ण विदाई दी गईं। प्रयागराज महाकुंभ से लौटते वक्त दीपक यादव “दीपू” पुत्र मायाराम निवासी वार्ड एक चिंतीमजरा, सुनील उर्फ सोनू पुत्र मनोज निवासी वार्ड आठ की सड़क हादसे में शुक्रवार को मौत हो गई थी। देर रात दोनों शवों को सितारगंज उनके आवास लाया गया। शव घरों में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए। शनिवार को दोनों युवकों का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों युवक सामाजिक रूप से कार्य करते थे। उनके अंतिम संस्कार में पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, सतीश उपाध्याय,खूब सिंह विकल, नवीन भट्ट”निराला”, विजय सलूजा, पूरन चौहान,राजेश चौहान,लक्ष्मण,शंकर सिंह रावत,दीपक गुप्ता, गणेश बिष्ठ,भोला जोशी, नवतेजपाल सिंह,राकेश बावा,विनोद सागर,मनोज राणा,बिशन दत्त जोशी,रामपाल,सुरेश गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page