GOOD JOB-बैग में बंद कर कुत्ते के बच्चे फेंके स्कूली छात्रों ने बचाई जान

GOOD JOB-बैग में बंद कर कुत्ते के बच्चे फेंके स्कूली छात्रों ने बचाई जान

■बैग में बंद कर कुत्ते के बच्चे फेंके स्कूली छात्रों ने बचाई जान

■बैग में बिलबिलाने पर मासूम छात्रों को हुआ आभास

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज:-जिंदगी और मौत ईश्वर के हाथ में हैं। ईश्वर की बिना मर्जी से पत्ता भी नहीं हिलता यह सुनने सुनाने में तो कहावत है मगर इसको कल्याणपुर गांव में अटल सत्य होता सबने अपनी आंखों से देखा हैं। गांव पास सड़क से तीन किशोर छात्र गुजर रहे थे। जिन्हें कूड़े के ढेर में पड़ी पॉलीथिन के बैग में बिलबिलाने की आहट हुई। बैग की जब छात्रों ने गांठे खोली तो उसके भीतर हाल ही में जन्मे कुत्ते के बच्चे कुड़कुड़ाने लगे। किशोरों को तरस आया। उन्होंने कुत्ते के बच्चों को गोदी में उठाया फिर घर ले गए। जहां दूधदानी से कुत्ते के बच्चों को दूध पिलाकर जान बचाई। स्कूली छात्रों से जब इस सराहनीय कार्य के लिए पूछा गया तब उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पशुओं के प्रति लगाव को देखकर वे प्रेरित हैं।
सिडकुल रोड के ग्राम कल्याणपुर निवासी किशोर दक्ष टमटा, प्रिंस सिंह, अरविंद टम्टा स्कूल ड्रेस में विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में कूड़े के देर के पास उन्हें पॉलिथीन के भीतर कुछ सजीव चीज होने का एहसास हुआ। डरते डरते तीनों छात्र नजदीक पहुंचे उन्होंने पॉलिथीन की गांठें खोलकर देखा तो उसमें कुत्ते के पिल्ले भरे थे। यह नजारा देखकर छात्रों का दिल पसीज गया। छात्रों ने जल्द ही कुत्ते के बच्चों को हाथों में उठा लिया। भूख प्यास से व्याकुल कुत्ते के बच्चों ने छात्रों की अंगुलिया चूसनी शुरू कर दी। इसके बाद तीनों छात्र पिल्लों को घर ले गए। उन्होंने कुत्ते के बच्चों को दूध पिलाया। उन्हें सुरक्षित अपने घरों में रख लिया हैं। कुत्ते के बच्चों को अमर्यादित ढंग से मौत के मुंह में धकेलने वाले की चारों तरफ निंदा हो रही हैं। बच्चों के इस कार्य की हर तरफ सराहना की जा रही है।

मासूम छात्रों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से प्रेरित होकर उन्होंने इस सराहनीय कार्य को किया हैं। कैबिनेट मंत्री ने बच्चों के कार्य की सराहना की।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page